Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
Uncategorized · 22 October 2026 · · 144 बार देखा गया

विधान परिषद चुनाव के लिए,23 अक्टूबर को विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद,मतदाताओं को मतदान के लिए मिली छूट

विधान परिषद चुनाव के लिए,23 अक्टूबर को विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद,मतदाताओं को मतदान के लिए मिली छूट
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत 23 अक्टूबर को मतदान दिवस पर संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा और मताधिकार का प्रयोग करने वाले संबंधित कार्मिकों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। हालांकि, विद्यालयों में कार्यालयीय कार्य पूर्व की भांति संचालित होते रहेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य निर्वाचन में पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है।
मतदान के लिए मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय से स्नातक ऐसे कर्मचारी, जो वाराणसी खंड स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा। मतदान दिवस पर संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन कार्यालयों का कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।
मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्वाचन में पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक के इस आदेश से संबंधित विद्यालयों के पात्र मतदाताओं को मतदान में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें