Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
किराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहारमजदूरों के हक पर हमला है लेबर कोड, आधुनिक गुलामी का दस्तावेज: दिनकर कपूर
व्यापार और अर्थव्यवस्था · 26 October 2026 · · 16 बार देखा गया

सोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

सोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


सोनभद्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इनमें 216 हिंदू और 9 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सभी का विवाह उनके धर्म एवं रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया।कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत, म्योरपुर के मान सिंह, नगवां के आलोक सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय करने का प्रावधान है। इसमें कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपये, 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाने का प्रावधान है।जनपद में अगला सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 से 25 नवंबर 2026 के बीच प्रस्तावित है।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें