सोनभद्र। SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़े करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी के मामले में दुद्धी पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनपरा निवासी प्रवेश राज सिंह और रेहटा निवासी जोनसीन क्रिशायान उर्फ राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, इस मामले में साइबर फ्रॉड से संबंधित 35 शिकायतें सामने आई थीं। इससे पहले 25 अक्टूबर को मुख्य आरोपी हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया।
2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांच

इस खबर को शेयर करें
रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News



