Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
किराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहारमजदूरों के हक पर हमला है लेबर कोड, आधुनिक गुलामी का दस्तावेज: दिनकर कपूर
सोनभद्र · 27 October 2026 · · 134 बार देखा गया

पुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,

पुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


बिना वैध दस्तावेज के किया जा रहा था पटाखों का भंडारण, असुरक्षित तरीके से रखे गए थे विस्फोटक
सोनभद्र।बीजपुर दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार, को थाना बीजपुर पुलिस ने कस्बे की दो दुकानों पर चेकिंग के दौरान कुल 920 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, दोनों दुकानों में पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। वहीं, पटाखों को असुरक्षित तरीके से रखा गया था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।
एक दुकान से 750 तो दूसरी से 170 किलो पटाखे बरामद
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बीजपुर पुलिस ने कस्बे में चेकिंग के दौरान दो दुकानों की जांच की।पुलिस के मुताबिक, रंजीत जायसवाल पुत्र स्वर्गीय धर्मनाथ जायसवाल, निवासी कस्बा बीजपुर की दुकान से 750 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए।वहीं, राजेन्द्र गुप्ता पुत्र इंद्रदेव गुप्ता की दुकान से लगभग 170 किलोग्राम पटाखे मिले। दोनों दुकानों से बरामद पटाखों का कुल वजन 920 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस की जांच में पटाखों के भंडारण से संबंधित वैध प्रपत्र नहीं पाए गए। इसके साथ ही भंडारण का तरीका भी असुरक्षित बताया गया है।मामले में थाना स्थानीय पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी(1)(बी) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी
सोनभद्र पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें