Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
किराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहारमजदूरों के हक पर हमला है लेबर कोड, आधुनिक गुलामी का दस्तावेज: दिनकर कपूर
व्यापार और अर्थव्यवस्था · 22 October 2026 · · 33 बार देखा गया

नौकरी के नाम पर वसूली,ईसीसीई एजुकेटर और तकनीकी अनुदेशक के चयन को लेकर FIR दर्ज

नौकरी के नाम पर वसूली,ईसीसीई एजुकेटर और तकनीकी अनुदेशक के चयन को लेकर FIR दर्ज
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई सेवा प्रदाता संस्था,अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर

जनपद सोनभद्र में ईसीसीई एजुकेटर एवं तकनीकी अनुदेशक के चयन के नाम पर धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद चयनित सेवा प्रदाता संस्था मेसर्स मिश्रा सिक्योरिटी सर्विसेज, लखनऊ ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ईसीसीई एजुकेटर एवं तकनीकी अनुदेशक के चयन के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि वसूले जाने से संबंधित मामला प्रकाश में आया था। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई थीं।
संस्था ने वसूली के मामले से किया किनारा
मामले में चयनित सेवा प्रदाता संस्था मेसर्स मिश्रा सिक्योरिटी सर्विसेज ने स्पष्ट किया है कि धनराशि वसूली के इस प्रकरण से फर्म का कोई संबंध नहीं है। संस्था ने कथित तौर पर धनराशि वसूलने वाले अज्ञात व्यक्ति से भी किसी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया है।संस्था ने स्थानीय थाना रॉबर्ट्सगंज में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब इस मामले में पुलिस की जांच के बाद ही धनराशि वसूली के आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल, नौकरी के नाम पर धनराशि वसूले जाने के इस मामले ने चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें