Thursday, 29 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर काशीमोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
व्यापार और अर्थव्यवस्था · 18 October 2026 · · 59 बार देखा गया

रसोइयों का मानदेय बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे 3000 रुपये

रसोइयों का मानदेय बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे 3000 रुपये
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।

सितंबर से लागू होगी नई दर, अक्टूबर में होगा बढ़े हुए मानदेय का भुगतान

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। अब रसोइयों को राज्यांश के 2000 रुपये और केंद्रांश के 1000 रुपये मिलाकर कुल 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। बढ़ी हुई दर सितंबर 2026 से लागू होगी। इसका भुगतान अक्टूबर में किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में शासन के 22 अगस्त 2026 के निर्देशों का हवाला देते हुए रसोइयों को बढ़ी हुई दर से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया है।निर्देश के अनुसार, रसोइयों को राज्य योजना के तहत 2000 रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस तरह कुल मानदेय 3000 रुपये प्रतिमाह होगा। भुगतान वर्ष में 10 माह के लिए निर्धारित व्यवस्था के तहत किया जाएगा।प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि इस महत्वपूर्ण मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें