
औरी (सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, औरी, अनपरा में नवरात्रि और विजयादशमी के उपलक्ष्य में रामायण के पात्रों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित रामायण के विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पात्रों के अनुरूप संवाद प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।डांडिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और रामायण के आदर्शों से परिचित कराया गया। प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रभारी सुनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और विजयादशमी के पर्व सत्य, सदाचार और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हैं।




