मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पीड़िता ने स्थानीय थाने में दी तहरीर
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के पश्चिमी परासी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गीता देवी ने अपने पति महेश कुमार शर्मा पर लात-घूंसों और डंडे से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार,पश्चिमी परासी निवासी गीता देवी, पत्नी महेश कुमार शर्मा ने अनपरा थानाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे पारिवारिक बातों को लेकर उनके पति ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि इस दौरान उन्हें लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं।महिला के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।मारपीट के दौरान उनके पति ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।अनपरा प्रभारी निरीक्षक राजेश जी चौबे ने कहा तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं




