सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार भारती निवासी डिबुलगंज, अनपरा की 23.86 लाख रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी। पुलिस के अनुसार, संपत्ति मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से खरीदी गई थी। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में अब तक छह मामलों में 5.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त अथवा फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
नशे के सौदागर की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

इस खबर को शेयर करें
रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News



