Thursday, 29 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
कर्मा की थाप पर झूम उठा चतरा, जनजातीय संस्कृति की दिखी अनूठी छटाबारिश और आपदा की आशंका के चलते कल स्कूल बंदविधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर काशीमोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला
व्यापार और अर्थव्यवस्था · 21 October 2026 · · 120 बार देखा गया

बीना परियोजना में रावण दहन नहीं होने पर विहिप-बजरंग दल ने जताई नाराजगी,चौकी इंचार्ज को सौंपा पत्र

बीना परियोजना में रावण दहन नहीं होने पर विहिप-बजरंग दल ने जताई नाराजगी,चौकी इंचार्ज को सौंपा पत्र
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


बीना (सोनभद्र)। विजयदशमी के अवसर पर बीना परियोजना में रावण दहन नहीं कराए जाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने नाराजगी जताई है। संगठन के बीना प्रखंड अध्यक्ष राहुल शर्मा ने इस संबंध में बीना चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया और रावण दहन नहीं कराए जाने का उचित कारण स्पष्ट करने की मांग की है।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से मंगलवार को दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि विजयदशमी के शुभ अवसर पर बीना परियोजना में रावण दहन नहीं कराया गया, जबकि एनसीएल की अन्य परियोजनाओं में रावण दहन का आयोजन किया गया। संगठन ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीना परियोजना में रावण दहन नहीं कराए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।पत्र में यह भी बताया कि एनसीएल प्रबंधन ने 21 अक्टूबर को रावण दहन करने का आदेश दिया हैं।जो हिंदू पंचांग के अनुसार सुबह सात बजे पंचक काल शुरू हो रहा है। पंचक काल में शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। इसको देखते हुए विजयदशमी पर रावण दहन नहीं कराना और इसके बाद पंचक काल में रावण दहन का आदेश दिया जाना धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
एनसीएल प्रबंधन के निर्णय पर उठाए सवाल
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने पत्र के माध्यम से बीना परियोजना प्रबंधन के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य परियोजनाओं में रावण दहन का आयोजन किया गया, लेकिन बीना परियोजना में ऐसा नहीं हुआ। संगठन ने इसे अपनी आस्था और सनातन धर्म की परंपराओं से जुड़ा विषय बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है।
चौकी प्रभारी से कारण स्पष्ट कराने की मांग
बीना प्रखंड अध्यक्ष राहुल शर्मा ने चौकी प्रभारी से अनुरोध किया है कि 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर बीना परियोजना में रावण दहन नहीं कराए जाने का उचित कारण परियोजना प्रबंधन से पता कर अवगत कराया जाए।
इस प्रकरण को लेकर अब बीना परियोजना प्रबंधन की ओर से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है, इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं। हालांकि, इस संबंध में परियोजना प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर ही रावण दहन नहीं कराए जाने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें