Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश · 16 October 2026 · · 46 बार देखा गया

ओडिशा से मीरजापुर लाई जा रहीं 95 लाख की अवैध गांजा पकड़ाया,तीन तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से मीरजापुर लाई जा रहीं 95 लाख की अवैध गांजा पकड़ाया,तीन तस्कर गिरफ्तार
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।

दो कारों से 118 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद, ओडिशा से मीरजापुर पहुंचाई जानी थी खेप

सोनभद्र।पुलिस ने ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। थाना करमा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कारों से 118 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये, जबकि दोनों कारों, पांच मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 95 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में देर  रात ग्राम करनवाह जाने वाले तिराहे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर हिन्दुआरी की ओर से आ रहीं महिंद्रा एक्सयूवी-500 और मारुति ब्रेजा कारों के सवारों ने वापस मुड़ने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी में कारों से टेप में लिपटे पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। साथ ही 8,280 रुपये नकद और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिले।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वजीत बारिक उर्फ कानू, रविन्द्र नायक और मोहम्मद दानिश आलम के रूप में हुई है। तीनों ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मीरजापुर जा रहे थे, जहां खेप को अन्य लोगों तक पहुंचाना था। इसके बदले प्रत्येक आरोपी को 15 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया था।मामले में थाना करमा पर मुकदमा अपराध संख्या 199/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/27A/29/60 में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी के स्रोत, संभावित खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।इस कार्रवाई टीम में थाना करमा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा सहित दोनों टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें