परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, युवक की मौत से गांव में पसरा मातम
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के ममुआर में एक नवयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया, वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ममुआर निवासी जेपी खरवार पुत्र आलोक खरवार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मौत के कारणों का नहीं चल सका पता
युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के पीछे के कारणों को लेकर भी अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा
अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड 8 बल्लभभाई नगर मोहल्ला ममुआर में हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है।थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि सूचना पर पहुची पुलिस,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने और आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।फिलहाल युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

इस खबर को शेयर करें
रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News



