सोनभद्र।जिले में लगातार हो रही बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हालांकि, विद्यालयों के कार्यालय खुले रहेंगे।
बारिश और आपदा की आशंका के चलते कल स्कूल बंद

इस खबर को शेयर करें
रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News



