Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश · 17 October 2026 · · 292 बार देखा गया

बैटरी चोर गिरोह का खुलासा, नौ बैटरियों के साथ चार गिरफ्तार; चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी वांछित

खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा सामान चोरी करने का मामला भी सामने आया है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी की पहचान होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अक्टूबर को शक्तिनगर पुलिस बीना चौकी क्षेत्र में गश्त और चोरी की घटनाओं की रोकथाम में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं नौ बैटरियों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखनन्दन कुमार, रोशन, चेतन सिंह और हंस लाल साकेत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 12 और 13 अक्टूबर की रात कृष्णशिला के सीएचपी क्षेत्र स्थित सब स्टेशन सी से नौ बैटरियां चोरी की थीं। इसके बाद उन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दो बोरों में रखी बैटरियां बरामद कर लीं। मौके पर बुलाए गए वादी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बरामद बैटरियों की पहचान अपनी चोरी गई बैटरियों के रूप में की।

वायरलेस का बक्सा चोरी करने की बात भी कबूली

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने 5 सितंबर की रात कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा सामान चोरी करने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों ने चोरी का सामान एक कबाड़ी को बेचने की जानकारी दी। इसके आधार पर संबंधित कबाड़ी का नाम प्रकाश में आया है, जो फिलहाल वांछित है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।इस मामले में थाना शक्तिनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, विजय प्रताप, अमृतलाल, आशीष मिश्रा और कमल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें