Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर काशीमोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश · 14 October 2026 · · 118 बार देखा गया

सोनभद्र में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण कैंप, नए वोटरों को मिलेगा मौका

सोनभद्र में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण कैंप, नए वोटरों को मिलेगा मौका
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ,नाम जुड़वाने के लिए भरना होगा फार्म-6

सोनभद्र। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों और पहली बार वोट डालने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोनभद्र जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि दोनों निर्धारित तिथियों पर जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित होगी, जहां नागरिकों को फार्म भरने और पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं सहायता मिलेगी।
नए मतदाताओं को साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज
मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिकों को फार्म-6 के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। कैंप के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी उनका सत्यापन और निरीक्षण कर सकें।
अधिकारियों की निगरानी में चलेगा अभियान
विशेष कैंपों को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभियान की निगरानी करेंगे। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी कैंपों की जानकारी दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। यदि नाम सूची में दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आह्वान किया।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें