Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
व्यापार और अर्थव्यवस्था · 15 October 2026 · · 13 बार देखा गया

सपा ने मनाई मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, संगोष्ठी में गूंजे उनके विचार

खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव बोले—युवाओं के सपनों को पंख देने वाले कलाम का जीवन देश के लिए प्रेरणास्रोत
सोनभद्र। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर समाजवादी पार्टी की ओर से संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को देश में ‘मिसाइल मैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में जाना जाता है। विज्ञान, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान देश के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. कलाम ने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और प्रेरणादायी विचार आज भी युवाओं तथा विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का मानना था कि शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से ही देश को प्रगति के शिखर पर पहुंचाया जा सकता है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में शिक्षा, तकनीकी विकास और नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और देश के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, फारूक अली, जिलानी, दयाराम मौर्य, कृष्णा पंडित, लल्लू भारती, आनंद पटेल, अभय यादव, सुभाष यादव और रामपति भारती सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कलाम को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें