Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश · 28 October 2026 · · 277 बार देखा गया

किराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

किराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


मई से क्रेन वापस नहीं मिलने और किराया न दिए जाने का दावा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
सोनभद्र।अनपरा थाना क्षेत्र में क्रेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।पंजाब के मोहाली निवासी 68 वर्षीय सुरेंद्र पाल सिंह ने अनपरा निवासी गौरव कालरा पर क्रेन वापस नहीं करने, व किराया नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं।पीड़ित सुरेंद्र पाल सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि अपनी क्रेन मेसर्स कुमार ब्रदर्स को किराए पर चलवाने को दी थी।कुमार ब्रदर्स के मालिक गौरव कालरा,निवासी औडिमोड-बिना रोड, अनपरा, न तो क्रेन का किराया दे रहे हैं और न ही उसे वापस कर रहे हैं।इससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने फोन के माध्यम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।पीड़ित ने शिकायत छह माह पूर्व भी किया था लेकिन उन्हें इस संबंध में कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद गत 14 अगस्त को वह अपने मित्र अरुण कुमार तिवारी के साथ गौरव कालरा के कार्यालय पहुंचे।वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।सुरेंद्र पाल सिंह ने अपनी उम्र 68 वर्ष बताते हुए कहा कि वह हृदय रोग से भी पीड़ित हैं।पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर क्रेन वापस दिलाने तथा कथित बकाया किराये के संबंध में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।इस पूरे मामले में अनपरा थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें