हिंडालको परिसर के पैराडाइज प्रेक्षागृह में गूंजे जयकारे, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना; आरती के बाद वितरित हुआ महाप्रसाद
अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच महालक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, रेनुसागर के तत्वावधान में पैराडाइज प्रेक्षागृह के प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी से सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूजा कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह, मानवसंसाधन अधिकारी आशीष पांडेय, डॉ. मुकुल बिंदा, सेफ्टी हेड अरविंद सिंह, सौम्या मिश्रा, करबी दास मिश्रा और मनीष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आरती के बाद श्रद्धालुओं में वितरित हुआ महाप्रसाद
पूजा-अर्चना के उपरांत विधिवत आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।महालक्ष्मी पूजा के आयोजन से रेनुसागर परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ ही आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।
समिति के सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के सचिव पीके चटर्जी सहित प्रद्युत दास, विधान बोस, शोभनाथ ओझा, दीपक सेन गुप्ता, एसके गोस्वामी, मुकेश श्रीवास्तव, गौतम घोषाल, शुभेंदु घोष, रीता चटर्जी, संगीता दास, निविदिता गोस्वामी, जाली बोस और रूबी मुखर्जी का सराहनीय योगदान रहा।





