Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश · 26 October 2026 · · 6 बार देखा गया

पांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

पांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


सोनभद्र।अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, के कर्मचारी अरुण कुमार ने पिछले पांच-छह वर्षों से कथित मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिज कोर्स से संबंधित अनियमितताओं की शिकायतों का निस्तारण तथ्यों एवं साक्ष्यों का समुचित परीक्षण किए बिना कर दिया गया।मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती-पत्र में अरुण कुमार ने जांच समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों और शिकायतों की दोबारा जांच कराने की मांग की है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छह जुलाई 2026 को उन्हें निलंबित कर दिया गया, लेकिन लंबे समय बाद भी आरोप-पत्र नहीं दिया गया और न ही जांच की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें