Wednesday, 28 October 2026सच | साहस | समर्पण
खबरों पर भरोसा, सच के साथनिष्पक्ष खबरें • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबर
विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत पर कासी मोड़ पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईकिराये पर दी क्रेन नहीं मिली वापस बुजुर्ग ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोपपुलिस की बड़ी कार्यवाई,तीन लाख रुपये की 920 किलो पटाखे बरामद,2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में अनपरा के दो आरोपी गिरफ्तार, संख्या पहुंची पांचप्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य आगाज, 12 जिलों के छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभासोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वादभगत सिंह नगर में 40 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा का आगाज, 6 नवम्बर तक होगा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचनदिशिता महिला मंडल ने 26 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसलाभक्तिभाव के साथ संपन्न हुई महालक्ष्मी पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालुपांच वर्षों से प्रताड़ना का आरोप, निलंबन के खिलाफ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
व्यापार और अर्थव्यवस्था · 20 October 2026 · · 105 बार देखा गया

लखनऊ के चर्चित शिव हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, नागपुर से दबोची गई

लखनऊ के चर्चित शिव हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, नागपुर से दबोची गई
खबर सुनने के लिए प्ले दबाएँ।


50 हजार रुपये का था इनाम, यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने नागपुर पुलिस की मदद से चलाया संयुक्त ऑपरेशन

लखनऊ। लखनऊ के चर्चित शिव हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने नागपुर पुलिस की मदद से संयुक्त अभियान चलाकर श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।अधिकारियों के मुताबिक, मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ से जुड़े अधिकारी अमिताभ यश ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया जाएगा।श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को शिव हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

रिपोर्ट: Umesh Singh · Pratibha Times 24 News

संबंधित खबरें

WhatsApp चैनल जॉइन करें